प्रयागराज, दिसम्बर 19 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 भर्ती का अंतिम परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पुरा छात्रा मधुलिका यादव ने पहला स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय और प्रयागराज का नाम रोशन किया है। मधुलिका मूल रूप से विकास खंड प्रतापपुर के पूरेरेघई गांव की निवासी हैं। मधुलिका ने वर्ष 2017 से 2022 तक इविवि परिसर से लॉ (फाइव ईयर) की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने 2022 से 2024 के बीच सीएमपी डिग्री कॉलेज से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बताया कि यह राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा का उनका दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में वह प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण नहीं कर पाई थीं, लेकिन निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने इस बार शीर्ष स्थान हासिल किया। मधुलिका के...