प्रयागराज, जनवरी 31 -- प्रयागराज की धरती एक बार फिर राष्ट्रीय गौरव का साक्षी बनी है। संगमनगरी में पली-बढ़ीं निवेदिता दुबे ने भारतीय विमानन क्षेत्र में इतिहास रचते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के दूसरे सर्वोच्च पद मेंबर (एचआर) का दायित्व संभाला है। इसके साथ ही वे एएआई के बोर्ड में स्थान पाने वाली पहली महिला बन गई हैं, जो पूरे देश के लिए प्रेरणास्पद उपलब्धि है। निवेदिता दुबे की प्रारंभिक शिक्षा प्रयागराज के सेंट मैरीज कॉन्वेंट से हुई। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और मोनिरबा से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। वर्ष 1995 में एएआई में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में करियर की शुरुआत करने वाली निवेदिता दुबे ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसे चुनौतीपूर्ण स्थान पर एयरपोर्ट मैनेजर के रूप में उत्कृष...