पटना, मार्च 24 -- पटना और बोधगया में कलाग्राम बनेगा। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने कलाग्राम स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। संस्कृति मंत्रालय के सचिव अरुणिश चावला ने बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा को पत्र भेजकर जानकारी दी है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार के निर्णय की जानकारी अपने सोशल मिडिया एक्स पर यह जानकारी साझा की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को मोदी सरकार ने तोहफा दिया है। पटना और बोधगया में कलाग्राम के निर्माण का फैसला करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का कोटिशः आभार। यह पहल बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से की जा रही है। यह भी पढ़ें- पटना, राजगीर के बाद इन 3 जिलों में खुलेंगे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.