फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 27 -- फर्रुखाबाद। श्री द्वारिकाधीश कुंड पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर योगीराज श्रीश्री 1008 महंत स्वामी रामेश्वरदास महाराज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर चल रहे विवाद के बीच कहा कि प्रयागराज का प्रशासन संतों से माफी मांगे। संत कोमल स्वभाव के होते हैं और वह माफ कर देंगे। उन्होंने गोमाता के संवर्धन, संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद इसको लेकर आवाज उठा रहे हैं। यहां मेला श्री रामनगरिया में महंत मोहनदास के आश्रम में पहुंचे पीठाधीश्वर स्वामी रामेश्वरदास ने कहा कि प्रयागराज में अफसरों की ओर से जो कदम उठाया गया है वह कहीं पर उचित नहीं ठहराया जा सकता है। प्रशासन को संतों से माफी मांगनी चाहिए। यह स्थितियां नकारात्मक स्थितियों को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दि...