प्रयागराज, जनवरी 30 -- अचानक मौसम में बदलाव और घने कोहरे के कारण शुक्रवार को रेल यातायात प्रभावित हुआ। सुबह पहुंचने वाली कई वीआईपी और सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों लेट रहीं। नई दिल्ली रूट की लगभग सभी ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रयागराज एक्सप्रेस निर्धारित समय 6:55 के बजाए 10:15 बजे सूबेदारगंज जंक्शन पहुंची। इसी तरह प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस सुबह 6:20 बजे की जगह करीब 3 घंटे 45 मिनट की देरी से 10 बजे के बाद प्रयागराज जंक्शन पहुंची। रीवा एक्सप्रेस करीब चार घंटे लेट रही, जबकि शिवगंगा एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे की देरी से पहुंची। इससे पहले राजधानी एक्सप्रेस भी कोहरे से प्रभावित रही और करीब दो घंटे देरी से रात 1:30 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पर पहुंची। शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस भी समय पर नहीं चल सकी। नई दिल्ल...