कौशाम्बी, दिसम्बर 3 -- डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में राम वनगमन मार्ग, प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग, एनएचएआई एवं पीएमजीएसवाई के निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। राम वनगमन मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता से कहा कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से समन्वय कर समस्याओं का निस्तारण कराते हुए गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खण्ड से कहा कि सम्बन्धित एसडीएम से समन्वय कर आ रही समस्याओं का निस्तारण कराते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण करायें।...