प्रयागराज, दिसम्बर 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे के चलते कई दिनों से बिगड़े रेल संचालन के बीच बुधवार को प्रयागराज होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों की लेटलतीफी में आंशिक कमी जरूर आई, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। जहां प्रयागराज एक्सप्रेस समय पर आई, वहीं नई दिल्ली वंदे भारत व गोरखपुर से आने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंची। सबसे अधिक असर राजधानी ट्रेनों पर दिखा और भुवनेश्वर राजधानी 10.30 घंटे विलंब से चली। कोहरे के कारण गाड़ी संख्या 22406 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रही। वहीं 15074/75 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस भी दोनों ओर से निरस्त की गई। गुरुवार को भी त्रिवेणी एक्सप्रेस के निरस्त रहने की संभावना है। विलंब की बात करें तो मंगलवार रात 12:53 बजे प्रयागराज प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.