प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज। नई दिल्ली से सूबेदारगंज आ रही प्रयागराज एक्सप्रेस में एक महिला यात्री का किसी ने बैग उड़ा दिया। गाजियाबाद निवासी हश्मत उस्मानी पत्नी तस्लीम आरिफ ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह प्रयागराज एक्सप्रेस से सूबेदारगंज आ रही थी। इस बीच किसी ने पर्स गायब कर दिया। पर्स में मोबाइल, टॉप्स, हार, चश्मा, पांच हजार रुपये आदि था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...