प्रयागराज, दिसम्बर 6 -- नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस का क्लोन चलाएगा। दोनों स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। रविवार सात दिसंबर को प्रयागराज जंक्शन से हमसफर क्लोन गाड़ी संख्या 02275 रात 11:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी। वापसी उसी दिन दोपहर दो बजे होगी जो अगले दिन सुबह साढ़े चार बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह प्रयागराज जंक्शन से प्रयागराज एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल ट्रेन नंबर 02417 आठ दिसंबर की रात 11:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से उसी दिन ट्रेन नंबर 02418 चलकर वापस प्रयागराज आएगी। सीपीआरओ ने बताया कि शनिवार रात को भी प्रयागराज एक्सप्रेस की क्लोन चलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.