प्रयागराज, जून 2 -- गोरखपुर से प्रयागराज आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22549) पर रायबरेली के पास अराजकतत्वों ने पथराव किया। पत्थर लगने से कोच सी-1 की खिड़की का शीशा टूट गया। इससे कोच में दहशत की स्थिति बन गई। एक यात्री के घायल होने की सूचना है। घटना रविवार को दिन के करीब 11:45 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पत्थर जोरदार आवाज के साथ शीशा तोड़ते हुए अंदर आ गिरा। यात्री घबरा कर अपनी सीटों से इधर-उधर हो गए। कोच सी-1 में शैलजा अपने बच्चों के साथ यात्रा कर रही थीं। उन्होंने बताया कि उनकी सीट संख्या 25, 26 और 27 थी। अचानक पथराव से टूटे शीशे के टुकड़ों से उनके बच्चे को हल्की चोट आई। बच्चे डर के कारण रोने लगे। घटना की सूचना मिलते ही लखनऊ स्थित रेलवे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को अलर्ट किया गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस ने त्वरित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.