कटिहार, जनवरी 11 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ का राज्य अधिवेशन सह जिला सम्मेलन कटिहार के टाउन हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव (कृषि विभाग) नर्मदेश्वर लाल ने की। सम्मेलन में राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज में शिक्षा, संगठन और संघर्ष की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" का उद्घोष किया गया। वक्ताओं ने एससी-एसटी समाज के लोगों पर हो रही सामाजिक घटनाओं, भेदभाव और अन्याय पर गहरी चिंता व्यक्त की और इसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की जरूरत बताई। सम्मेलन में कर्मचारियों के प्रमोशन म...