रांची, फरवरी 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट में असिस्टेंट से सेक्शन अफसर के पद पर प्रोन्नति में आरक्षण लागू करने को लेकर गौरव खलखो समेत 33 अन्य कर्मचारियों द्वारा दायर याचिका पर गुरुवार को चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिका को सुनवाई योग्य मानते हुए स्वीकार कर लिया। साथ ही राज्य सरकार और झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार से इस मामले में जवाब तलब किया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि संबंधित पक्षों का जवाब आने के बाद मामले में अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की जाएगी। याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत को बताया गया कि हाईकोर्ट के असिस्टेंट पद की सेवा शर्तें राज्य सरकार के नियमों के अनुरूप निर्धारित हैं। ऐसे में प्रोन्नति के मामलों में भी राज्य सरकार के आरक्षण नियमों का पालन किय...