अंबेडकर नगर, मार्च 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले की आठ महिला शिक्षकों का अधीनस्थ राजपत्रित पद पर प्रमोशन के बाद पदस्थापन भी हो गया है। सभी को गैर जनपद में तैनाती दी गई है। प्रमोशन के उपरांत यह शिक्षिकाएं राजकीय बालिका हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका बनाई गई हैं। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा आदेश जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश शैक्षिक अध्यापन अधीनस्थ राजपत्रित शिक्षण महिला शाखा में उपलब्ध मौलिक रिक्तियों के प्रति चयन समिति ने पदोन्नति की स्वीकृति पिछले सप्ताह प्रदान की थी। जिन शिक्षिकाओं को प्रमोशन के बाद नवीन पद पर पदस्थापन मिला है उसमें विद्या देवी प्रवक्ता अंग्रेजी/प्रभारी प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कालेज अकबरपुर को प्रधानाध्यापिका जनपद चित्रकूट, प्रमिला यादव प्रवक्ता जीव विज्ञान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टांडा को जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.