प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- अनुभवी और प्रखर राजनेता राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी राज्यसभा में उप सभापति के पैनल में शमिल हुए हैं। पैनल में शामिल लोगों में प्रमोद भी अपने क्रम पर सभापति के आसन पर विराजमान होंगे। जिले के किसी भी नेता को पहली बार इस पैनल में शामिल किया गया है। प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में सभापति के पैनल के सदस्य के रूप में उप सभापति चुने जाने के बाद यह जिम्मेदारी मिली तो रामपुर खास सहित जिले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस सीट पर पीठासीन होने वाले प्रमोद तिवारी जिले के पहले राज्यसभा सदस्य भी बन गए हैं। सदन की कार्यवाही के समय सभापति की गैर मौजूदगी में प्रमोद तिवारी अपने क्रम में इस सीट पर अक्सर नजर आएंगे। कांग्रेस में राजनीति की शुरुआत करने वाले वरिष्ठ नेताओं में शुमार प्रमोद का मर्यादित राजनीतिक आचरण राजनेताओं के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.