कौशाम्बी, फरवरी 23 -- मंझनपुर तहसील के लेखपाल संघ का चुनाव रविवार को हुआ। चुनाव में लेखपालों के अगुवा प्रमोद कुमार यादव बने, जबकि मंत्री पद पर शीतेंद्र कुमार त्रिपाठी को लेखपालों ने चुना। चुनाव के बाद लेखपालों ने पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई। चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह पाल ने बताया कि तहसील अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार यादव और सौरभकांत उपाध्याय ने नामांकन किया। इसमें प्रमोद यादव को 35 मत मिले, जबकि सौरभकांत को 32 मत मिले। इसी प्रकार मंत्री पद के लिए शीतेंद्र त्रिपाठी को 34 मत और संतोष गुप्ता को बिसात मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप सिंह को 26 मत और सुनील यादव को 31 मत मिले। उपमंत्री पद के लिए हुए नामांकन में शिवभजन को 39 मत और महेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.