फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई घोषित कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा के नेतृत्व वाले इस संगठन प्रमोद गुप्ता जिलाध्यक्ष और सुभाष अग्रवाल जिला चेयरमैन बनाए गए। शहर के नया कोठा पार्चा में अतुल शंकर दुबे के निवास पर हुई बैठक के दौरान नई कमेटी घोषित की गई। इसमें नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। नई कमेटी में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव पुरवार, उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, धीरेंद्र नाथ तिवारी, मनोज अग्रवाल, महामंत्री आनंद मोहन वर्मा, मंत्री अमित कुमार शर्मा, जिला संगठन मंत्री रोहित शर्मा बनाये गये। महिला कमेटी में जिलाध्यक्ष प्रीति पवन तिवारी और महामंत्री अर्चना द्विवेदी को बनाया गया। नगर अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, महामंत्री आनंद गुप्ता को नामित किया गया।...