फरीदाबाद, जनवरी 29 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ शहर के कई प्रमुख रोड तेज रोशनी वाली स्ट्रीट लाइटों से जगमग हो चुकी हैं। इसके बाद इन रोड से लोगों को जहां आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं जगमग हुए रोड पर सड़क दुर्घटनाएं भी काफी कम होगी। इतना ही नहीं जल्दी ही शहर में कई अन्य रोड पर भी पुरानी लाइटें उतार कर नई लाइट लगाई जाएगी। इसके बाद शहर के अधिकत्तर रोड दूधिया लाइटों से जगमग होने लगेंगे। फरीदाबाद नगर निगम वार्ड नंबर 42 के पार्षद दीपक यादव ने बताया कि उनके वार्ड की प्रमुख सड़क तिगांव रोड,सीही गेट रोड सहित कई अन्य प्रमुख रोड पर स्ट्रीट लाइटों की रोशनी काफी कम थी। इस कारण पूरे रोड पर अंधेरा रहता था और दुर्घटना हेाने की संभावना बनी रहती थी। जिसे देखने के बाद इस संदर्भ में उन्होंने नगर निगम के निगमायुक्त से लिखित शिकायत की और उन्होंने इस मामले...