चंदौली, मई 31 -- चंदौली। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने शुक्रवार को सदर विकास खंड के पड़यां ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सचिवालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं आंगनबाड़ी केंद्र का सघन निरीक्षण किया। साथ ही विभागीय योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति काफी बारीकी से परखा। उन्होंने कृषि विभाग की ओर से मृदा परीक्षण कम किए जाने पर नाराजगी प्रकट किया। प्रमुख सचिव ने ग्राम सचिवालय में उपलब्ध कंप्यूटर उपकरणों एवं डिजिटल संसाधनों की स्थिति, सचिवालय के माध्यम से किए जा रहे कार्यों एवं उनके संचालन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के संबंध में डॉक्टर एवं एएनएम की नियमितता और कार्य प्रणाली पर आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.