काशीपुर, दिसम्बर 21 -- काशीपुर। प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने रविवार को स्टेडियम पहुंचकर बहुद्देशीय भवन में बने वेटलिफ्टिंग हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हॉल की मरम्मत हो चुकी है। यहां उभरते वेटलिफ्टर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। खेल सामग्री भी उपलब्ध करा दी गई है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर वेटलिफ्टर विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर क्षेत्र एवं प्रदेश का मान बढ़ा सकेंगे। बता दें कि वेटलिफ्टिंग हॉल का फर्श लंबे समय से धंसा हुआ था। इस कारण से खेल प्रशिक्षण नहीं हो पा रही था। बीते दिनों खेल प्रमुख सचिव निरीक्षण को पहुंचे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। यहां एएसपी स्वप्न किशोर सिंह, एएसपी/सीओ दीपक सिंह, साई केंद्र प्रभारी नीरज कुमार, फैयाज अहमद, सरफराज चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.