गोरखपुर, जनवरी 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की सख्ती का असर आखिरकार दिखने लगा है। चार माह से फाइलों और प्रक्रियाओं में उलझा पड़ा बक्शीपुर स्थित पीएम श्री राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज परिसर में प्रस्तावित इनडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह आधुनिक स्टेडियम एक वर्ष के भीतर पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।जानकारी के अनुसार सितंबर माह में ही शासन स्तर से स्टेडियम निर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी गई थी, लेकिन जमीन चिन्हित न होने, डिजाइन में बदलाव और ठेका प्रक्रिया में देरी के चलते कार्य शुरू नहीं हो सका। तीन महीने से अधिक समय तक काम ठप रहने पर प्रमुख सचिव ने गोरखपुर दौरे के दौरान कमिश्नर कार्यालय सभागार में हुई समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियो...