लखनऊ, मार्च 10 -- - बिजली कंपनियों के 17 निदेशकों के पद पर साक्षात्कार के लिए पिछड़े व दलित वर्ग के अभियंताओं को न बुलाने का मामला लखनऊ, विशेष संवाददाता पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल को मंगलवार को आयोग में तलब किया है। उन्होंने यह आदेश बिजली कंपनियों में निदेशकों के खाली 17 पदों के लिए साक्षात्कार में दलित और पिछड़े वर्ग के अभियंताओं को न बुलाने के मामले में दिया है। सोमवार को इस संबंध में पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। आयोग से उन्होंने मामले में प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की है। इससे पहले एसोसिएशन ने अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग का भी दरवाजा खटखटाया था। पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी केन और कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.