बरेली, फरवरी 24 -- पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ने सोमवार को इज्जतनगर रेल कारखाना का निरीक्षण किया। इस दौरान एनई रेलवे मेंस कांग्रेस और ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में ज्ञापन सौंपा। मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने पीसीपी सेट, हैमर पेचकस कैरी कराए जाने की मांग की। टनकपुर रनिंग रूम को आरपीएफ से मुक्त कराने और टॉवर वैगन पर कार्यरत लोको को 160 किलोमीटर प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान कराए जाने को कहा। रनिंग रूमों में घटिया भोजन व्यवस्था से भी अवगत कराया। इस दौरान एसके सुमन, राजू कुमार, राकेश कुमार, छबिलाल यादव, निरंजन कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...