चतरा, जनवरी 6 -- कुंदा प्रतिनिधि प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती के पहल पर लगभग दर्जनों दिव्यांगजनों का दिव्यंगता प्रमाण पत्र बन सके इसके लिए चतरा सदर अस्पताल में एंबुलेंस के माध्यम से दिव्यांग जनों को भेजा गया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती के प्रयास से दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती ने कहा कि दिव्यांग जनों के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि दिव्यांग जनों को हर संभव मदद मिले और वे समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके इस पहल की सराहना क...