कौशाम्बी, मई 8 -- करारी के इब्राहिमपुर गांव की बच्ची देवी ने बताया कि बुधवार को वह अपने पति सूबेदार के साथ खेत में बोई गेहूं की फसल काट रही थी। उसी दौरान पहुंची पुलिस ने कटाई से रोकते हुए थाने बुलाया। पीड़िता के मुताबिक उसका पति व बेटा श्यामबाबू बाइक से थाने जा रहे थे। रास्ते में तियरा जमालपुर के समीप मंझनपुर ब्लॉक की प्रमुख के पति हुबलाल दिवाकर ने दोनों को स्कार्पियो से कुचलने का प्रयास किया। नाकाम होने पर रायफल की बट से पिटाई की। 17 हजार रुपया भी छीन लिया। पीड़िता ने प्रमुख के पति हुबालाल दिवाकर, अज्ञात वाहन चालक, उनके पड़ोस के चंदालाल व इब्राहिमपुर निवासी शिवनारायण मिश्रा के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल मुकदमा नहीं लिखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.