साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- बोरियो, प्रतिनिधि। सीएचसी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन रविवार को प्रमुख शांति बासकी एवं बीडीओ नागेश्वर साव ने संयुक्त रूप से निर्धारित उम्र के बच्चों को दो बुंद पोलियो खुराक पिलाकर किया। मौके पर डॉ. बिनोद कुमार, डॉ. सुदामा साह, डॉ. पंकज कुमार गुप्ता, एएनएम रेजिना सोरेन, आंगनबाड़ी सेविका रिक्ता देवी आदि थे। मौके पर बीडीओ ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान एक महत्वपूर्ण अभियान है। दो बूंद दवा से बच्चों को पोलियो मुक्त बनाएगा। आज सभी बूथों पर दवा दी जानी है। 13-14 अक्टूबर को पोलियो कर्मी घर-घर भ्रमण कर छुटे बच्चों को पोलियो की दवा दी जानी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...