गंगापार, जनवरी 29 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ के व्यापार मंडल ने गुरुवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों ने नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और नगर के ही डूडा कालोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में मांग की गई कि नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा नगर के सभी विद्यालयों में भी सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे स्थापित किए जाएं। साथ ही डूडा कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों की जांच कर उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाए।ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी, पूर्व सभासद सुजीत केसरवानी,महामंत्री पंकज गुप्ता, महामंत्री धीरज सोनी, रोहित केसरवानी, संदीप केसरवानी उर्फ बबलू, सभासद प्रतिनिधि दीपक केसरवानी, बंटी के...