रुडकी, सितम्बर 7 -- रविवार को रुड़की स्थित निरंकारी भवन में हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 800 लोगों ने हिमालय क्षेत्र के संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण, जलस्रोतों की सुरक्षा और अनावश्यक वनों की कटाई रोकने का संकल्प लिया। ब्रांच इंचार्ज सागर कुकडेजा ने हिमालय क्षेत्र के महत्व और पर्यावरण संकट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्वतीय क्षेत्र न केवल उत्तर भारत के लिए जलस्रोत का कार्य करता है, बल्कि पूरे देश की जल-समृद्धि व जैव विविधता के लिए भी अति आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे हिमालय संरक्षण के प्रति जागरूक रहें और अपने स्तर पर आवश्यक कदम उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...