सिमडेगा, मार्च 1 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में गर्मी के शुरुआती दिनों में ही कई चापाकल खराब होने लगा है। चापाकल खराब होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना के आलोक में प्रखंड प्रमुख सक्रिय होकर मामले को गंभीर बताते हुए ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज को दिया। प्रखंड प्रमुख के पहल पर तत्काल चापाकल को मरम्मत किया जा रहा है। चापाकल की मरममत होने से ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज का आभार प्रकट किया है। वही प्रमुख ने कहा की ग्रामीणों की समस्याओं का हरसंभव समाधान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...