पलामू, जनवरी 4 -- पाटन। प्रमुख के खिलाफ आंगनबाड़ी सेविकाओं ने शिकायत की है कि उनके साथ बैठक कर दुकान विशेष से ही सामान खरीद कर वाउचर समर्पित करने का निर्देश दिया है। प्रभारी सीडीपीओ सह बीडीओ अमित कुमार झा ने बताया है कि सेविकाओं दुकान विशेष से सामान खरीदने का निर्देश दिए जाने की जानकारी मिली है परंतु लिखित शिकायत अप्राप्त है। सरकारी खरीद के सबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश व नियम है। लोक सेवक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पद का दुरुपयोग नहीं कर सकता है। सेविका कहीं भी सामान क्रय कर वाउचर समर्पित कर सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...