सिमडेगा, जनवरी 13 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरपानी गांव में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी दीपक लकड़ा एवं प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने गरीबों एवं जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। साथ ही आगे भी हर संभव सहयोग करने का भरोसा जताया। दीपक लकड़ा ने कहा कि वे गांवों में जाकर हर जरुरत मंद लोगों को चिंहित कर रहे हैं। साथ ही सभी जरुरत मंद लोगों को चिंहित कर कंबल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान दीपक लकड़ा ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया। योजना का लाभ लेने में परेशानी होने पर उनसे संपर्क करने की अपील की। वहीं प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने भी कई जानकारी दी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो कारू भी उपस्थित थे। बानो प्...