गंगापार, मई 16 -- तीन विकास खंडों के ब्लॉक प्रमुखों ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिलकर क्षेत्र के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपे। जिस पर प्रदेश के मुखिया ने सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया। गुरुवार को प्रमुख जसरा अजीत सिंह उर्फ पप्पू छतहरा के साथ ही उरुवा प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू गौतम व बहरिया प्रमुख शशांक मिश्र ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने के साथ ही अपना अपना प्रस्ताव भी सौंपा। जसरा प्रमुख अजीत सिंह ने जसरा में फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराये जाने का अनुरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.