बरेली, फरवरी 22 -- प्रदेश सरकार के प्रमाण पोर्टल पर जारी टॉप-20 महाविद्यालयों की रैंकिंग में मंडल में राजकीय महिला महाविद्यालय अवंतीबाई को तीसरा स्थान हासिल किया है। पहला स्थान राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं व दूसरा स्थान जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर को मिला है। वहीं सबसे बड़े बरेली कॉलेज ने 10वीं रैंक हासिल की है। मासिक समीक्षा के आधार पर जनवरी माह की महाविद्यालयों की रैंकिंग जारी की गई है। नवंबर 2025 में प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों की मासिक समीक्षा की कार्ययोजना लागू की थी। इसके तहत स्टेट लेवल क्वालिटी एश्योरेंस सेल की ओर सभी महाविद्यालयों से हर माह 44 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी जाती है। इन बिंदुओं में शिक्षण कार्य, उपस्थिति, अकादमिक आयोजन, प्रयोगशाला व्यवस्था, छात्राओं की संख्या तथा उपलब्ध सुविधाएं शामिल हैं। क्षेत्रीय उ...