पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। जन शिक्षण संस्थान पीलीभीत व बरेली के तत्वावधान में अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षक-प्रशिक्षिकाओं के क्षमता संवर्द्धन के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य प्रशिक्षण कार्यक्रम की गुणवत्ता में वृद्धि करना रहा। दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला के द्वितीय दिवस, संदर्भ व्यक्ति के रूप में अविनाश उपाध्याय, क्षेत्रीय निदेशक (सेनि) एवं बलवीर सिंह यादव, श्रमिक शिक्षा बोर्ड, बरेली उपस्थित रहे। जन शिक्षण संस्थान पीलीभीत के निदेशक सलीम मियां ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी को प्रमाणपत्र वितरित किये गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...