प्रयागराज, जनवरी 20 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से माघ मेले के दौरान प्रमाण पत्र मांगे जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि मांगने वाले पहले खुद अपना प्रमाण पत्र दें। भाजपाई और उनके संगी-साथियों की सोच इस हद तक गिर जाएगी, ये किसी ने नहीं सोचा था। दरअसल, मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मेला प्रशासन ने संगम तट जाने से रोक दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर शंकराचार्य को लेकर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मांगने वाले पहले खुद अपना प्रमाणपत्र दें। विभाजनकारी भाजपाई और उनके संगी-साथियों की सोच इस हद तक गिर जाएगी, ये किसी ने नहीं सोचा था। भाजपा सत्ता और धन के सिवा किसी की भी सगी नहीं है। अहंकार तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.