बलरामपुर, मई 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए नव नियुक्त ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संयुक्त जिला चिकित्सालय में सोमवार को दिनभर भारी भीड़ लगी रही। स्थिति यह थी कि एक्स-रे एवं ईसीजी सेंटर में पैर रखने तक की जगह नहीं थीं। धक्का मुक्की हो रही थी। पिछले दिनों नव नियुक्त ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिया गया था। उन्हें अब ज्वाइनिंग के पूर्व स्वास्थ्य व चरित्र प्रमाण-पत्र देना है। मंगलवार तक उन्हें इसे जमा करना है। सोमवार को अस्पताल खुलते ही भारी संख्या में नवनियुक्त ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियां संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंच गईं, जहां एक्स-रे व ईसीजी कराने के लिए उन्हें भारी मशक्कत करनी पड़ी। साढ़े 12 बजे के करीब ईसीजी सेंटर में भारी भीड़ होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल था। अस्पताल की ओर से कोई ऐसी व्यवस्था नहीं की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.