औरंगाबाद, जनवरी 27 -- दाउदनगर-औरंगाबाद एनएच 139 पर डीएवी स्कूल के समीप हाईवा और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में ई-रिक्शा सवार एक महिला की मौत हो गई। वह अपने बच्चों का आय, जाति, आवासीय प्रमाणपत्र बनवाने दाउदनगर जा रही थी। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार दोपहर एक बजे की है। मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के बेलवां पंचायत अंतर्गत पत्थरकट्टी गांव निवासी गोविंद कुमार की 29 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार मायापुर निवासी 22 वर्षीय मधु कुमारी और तरारी निवासी 18 वर्षीय उमेश कुमार उर्फ गोवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए दाउदनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के ...