रामपुर, मार्च 19 -- रामपुर। स्वास्थ्य विभाग में प्रमाणपत्र बनवाने आ रहे दिव्यांगों को लगातार इंतजार करवाया जा रहा है। सोमवार को शिविर में बोर्ड के चिकित्सकों के न बैठने के कारण दिव्यांगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे की जगह दोपहर में करीब एक बजे के बाद शिविर शुरू हुआ। जिला प्रशासन के आदेश पर प्रत्येक सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चादरवाला बाग में दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाता है जो सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होता है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय से बाकायदा बोर्ड का गठन कर ड्यूटी तय कर दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन बोर्ड में तैनात चिकित्सक समय से शिविर में नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में दिव्यांगों को सुबह से भूखे-प्यासे रहकर इंतजार करना पड़ता है। सोमवार को सुबह आठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.