बलिया, मार्च 27 -- बलिया। एसटी प्रमाणपत्र के लिए मॉडल तहसील परिसर में गोंड समाज के छात्र-युवाओं ने धरना से बात नहीं बनने पर बुधवार को आदिवासी गोंडऊ नृत्य और हुरूका बाजा के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और आज से घेरा डाले डेरा डालो आंदोलन शुरू कर दिया। इस दौरान ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के संरक्षक अरविंद गोंडवाना ने कहा कि धरना देते दो महीना हो गया। लेकिन इसके बाद भी बात नहीं बनी तो उन्हें आंदोलन की रणनीति बदलनी पड़ी। प्रदर्शन और जुलुस अम्बेडकर संस्थान स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को नमन कर शुरू हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए जेल भरो आंदोलन भी प्रारंभ किया जायेगा। इस मौके पर हरिहर प्रसाद गोंड, मनोज शाह, गुलाब गोंड, श्रीभग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.