भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स (टीबीटी) मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा के तत्वावधान में किशनगंज में आयोजित प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह में सोमवार को भागलपुर और पूर्णिया प्रमंडल के उत्कृष्ट व नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान रोचक गतिविधि व नवाचार के माध्यम से आनंददायी माहौल बनाते हुए गुणवत्तापूर्ण व प्रभावी शिक्षा प्रदान करने वाले भागलपुर के 20 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान हुआ। इस बाबत टीबीटी के संस्थापक व भागलपुर प्रमंडल हेड डॉ. कुमार गौरव व पूर्णिया प्रमंडल की हेड बिंदु कुमारी ने बताया कि सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य बिहार के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में कार्यरत नवाचारी शिक्षकों को प्रोत्साहित करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.