औरंगाबाद, फरवरी 21 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। विज्ञान दिवस के अवसर पर मगध प्रमंडल के गयाजी में आयोजित प्रमंडल स्तरीय वक्तृत्व प्रतियोगिता में नवीनगर प्रखंड की छात्रा शिष्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिष्या उच्च विद्यालय प्लस 2 लौवाबार सिकरिया की छात्रा हैं। इससे पूर्व उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रमंडल स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व किया था। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने निर्धारित विषय पर आत्मविश्वास और प्रभावशाली शैली में अपने विचार प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति की निर्णायक मंडल ने सराहना की। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...