मुंगेर, जनवरी 7 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। संयुक्त सचिव कृषि विभाग बिहार पटना के निर्देशानुसार प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता 2026 का आयोजन इंडोर स्टेडियम मुंगेर में कल 8 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित की जायेगी। तीन दिवसीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुंगेर सहित प्रमंडल के विभिन्न जिलों के प्रगतिशील किसान अपने अपने उद्यानिक उत्पाद का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में बेहतर उत्पादक को नगद राशि के साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य किसानों को बेहतर उत्पादन के प्रति जागरूक करना है। किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से ही इस तरह के प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। कृषि विभाग की ओर से इंडोर स्टेडियम में दर्जनों स्टॉल लगाए जाएंगे। स्टॉल में न सिर्फ बेहतर...