भभुआ, फरवरी 7 -- दिव्यांग खिलाड़ियों ने स्पर्धाओं में दिखाया कौशल, राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित पटना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुए ट्रायल में आठ सदस्यीय टीम ने बढ़ाया जिले का मान (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। पटना में आयोजित प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेलकूद ट्रायल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड और दो रजत पदक हासिल कर कैमूर का नाम रोशन किया। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 6 फरवरी को पटना के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स कंकड़बाग में एथलेटिक्स, दृष्टिबाधित फुटबॉल एवं दृष्टिबाधित क्रिकेट ओपन ट्रायल आयोजित किया गया था। जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि इससे पूर्व 5 फरवरी को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में जिला स्तरीय चयन ट्रायल कराया गया था। चय...