गढ़वा, फरवरी 19 -- गढ़वा। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से गुरुवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों पदाधिकारियों ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। आयुक्त ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से जिले की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जिले में नगरपालिका (आम) निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...