पूर्णिया, जुलाई 11 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। गुरुवार को पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने जलालगढ़ प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर आगामी चुनाव से पूर्व चल रहे तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी तथा अंचलाधिकारी मो. सबीहुल हसन से चुनाव से संबंधित कार्यों की बारीकी से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने ब्लॉक लेवल एजेंट्स से भी फीडबैक लिया और मतदाता पुनरीक्षण के कार्य की पारदर्शिता पर जोर दिया। राजेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची में त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए और सभी पात्र नागरिकों का नाम सूची में दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.