मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर। प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने अपने कार्यालय सभागार में गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें खाद्यान्न आपूर्ति, राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़े मामलों के साथ ही इंटर परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन पर चर्चा की गई। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति हो। बैठक में क्षेत्रीय उपनिदेशक शिक्षा, प्रमंडल के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अपर समाहर्ता राजस्व, अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.