उरई, दिसम्बर 27 -- पड़री। कोंच के गांव पड़री में रामलीला का आयोजन किया गया है। बीती रात लीला में भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ते ही सीता ने वरमाला पहनाई। इससे तालियां गूंज उठी। वहीं लीला के दौरान रावण-वाणासुर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों को आनंदित किया। जय मां दुर्गा रामलीला समिति द्वारा धनुष यज्ञ लीला का शानदार मंचन किया। प्रसंग में गुरु विश्वामित्र द्वारा भगवान राम को धनुष तोड़ने और राजा जनक का संताप दूर करने का आदेश दिया। इस पर प्रभू श्रीराम द्वारा धनुष भंग कर दिया गया। इसी के साथ मंच पर और दर्शकों के बीच जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। राजा जनक प्रेमकिशोर पटेल, पप्पू महाराज परशुराम, श्रीराम के रुप में सुनील महाराज, लक्ष्मण के रुप में सीपू पारासर, वाणासुर उमेश महाराज, रावण पम्मू महाराज रहे। प्रधान सुरेंद्र पटेल, सरपंच, अरुण कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.