रांची, अगस्त 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मदर कार्मेल धर्मसंघ की धर्म बहनों ने शनिवार को रांची में अपनी सेवा कार्य के 25 वर्ष पूरे होने पर केक काटकर जुबिली कार्यक्रम का आयोजन किया। रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के आर्च बिशप विंसेंट आईंद ने धन्यवादी मिस्सा बलिदान अर्पित किया और मदर कार्मेल की धर्म बहनों के लिए विशेष प्रार्थना की। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने धर्मोपदेश में कहा कि जीवन में सिर्फ गिनती मायने नहीं रखती, अपितु प्रभु से जुड़कर फलदायी बनना ही जीवन की सच्ची सार्थकता है। इसलिए अपने जीवन में मूल्यों का विकास करें और सेवा का भाव अपनाएं। उन्होंने धर्म संघ की बहनों के सेवा कार्य के लिए सराहना की। कार्यक्रम में फादर ऑनेस्ट राज, फादर विजय तिर्की, फादर लिएंडर केरकेट्टा, महाधर्माध्यक्ष के सचिव फादर असीम मिंज, सिस्टर बीना तेरेस, सिस्टर तेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.