मेरठ, मार्च 27 -- मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन में चल रही धीरेंद्र शास्त्री की कथा में बुधवार को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया। हनुमान जन्म की कथा सुन पंडाल में मौजदू श्रद्धालुओं ने बधाई गीत गाए। भजनों के गान से पंडाल गूंज उठा। मंच पर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया उसके बाद व्यास पीठ का पूजन किया। हनुमान चालीसा के बाद श्रद्धालओं को आशीर्वाद दिया। सीताराम हनुमान भजन का गुणगान करते हुए बाला जी महाराज का बखान करते हुए कहा कि जिसे बाला जी का आशीर्वाद मिल जाए, वह धन्य हो जाता है। कोई पहले बनेगा, कोई लेट बनेगा, मेरे बाला जी का भक्त एक दिन सेठ बनेगा। राम का दास कभी भी उदास नहीं रह सकता। जो भगवान राम का दास बनता है, भगवान राम का दास हर मैटर में हो जाता है पास। भगवान राम का बनकर रहोगे तो जय जयकार हो जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.