सीतापुर, सितम्बर 28 -- बिसवां, संवाददाता। ऐतिहासिक श्रीरामलीला दशहरा मेला नगर पालिका परिषद बिसवां द्वारा दशहरा मेला का विधायक निर्मल वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल एवं ईओ नीलम चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रभु श्रीराम व भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी की आरती उतार कर किया गया। विधायक निर्मल वर्मा ने कहा कि रामलीला भगवान श्री राम के जीवन चरित्र का वर्णन है। हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए उन पर चलना चाहिए। नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल ने भगवान श्री रामचंद्र के जीवन से जुड़ी हुई कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमें कभी भी संघर्षों से हार नहीं माननी चाहिए। आरआई आशीष यादव, सफाई निरीक्षक सौरभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.