सासाराम, मई 13 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। बाबा बंगालनाथ मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला में प्रभु श्री राम के वन गमन की खबर सुन अयोध्या में उदासी छा गई। सनातन संस्कृति धर्म प्रचारक रामलीला मंडली द्वारा आयोजित रामलीला में जहां प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक की तैयारी चल रही होती है। बताया जाता है कि रामलीला की शुरूआत राजा दशरथ के दरबार से हुई। राजा दशरथ के दरबार में भगवान राम के राज्याभिषेक पर चर्चा हुई। अयोध्या वासियों और मंत्रियों की सलाह से भगवान राम को राजा बनाने का निर्णय लिया गया। राजा दशरथ प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की आज्ञा लेने मुनि वशिष्ठ के पास गए। वशिष्ठ की आज्ञा मिलने के बाद अयोध्यावासी खुशी मनाने में जुट गए। राम को राजा बनाने की जानकारी दासी मंथरा को मिली। तब वह रानी कैकई के पास पहुंची। मंथरा ने रानी कैकई की मति भ्रष्ट करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.